सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड के श्रृंगी ऋषि धाम में विधायक ने श्रावणी मेला का उद्घाटन किया
सूर्यगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर पंचायत स्थित बाबा श्रृंगी ऋषि धाम में शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे श्रावणी मेले का शुभारंभ हुआ। विधायक रामानंद मंडल ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।