घाटमपुर: घाटमपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांवों का संपर्क टूटा
घाटमपुर में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे यमुना खतरे के निशान 103.63 मीटर से बढ़कर 106.3 मीटर पर बह रही थी जो कि 8 से 10 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।यमुना पट्टी के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सड़कें डूब गई हैं।इससे इन गांवों का जमीन से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों को अब नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।