बेलदौर: बेलदौर मनरेगा कार्यालय में बैठक, जिला स्थापना दिवस पर पौधरोपण का निर्देश
खगड़िया जिले का 45वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार की शाम चार बजे तक बेलदौर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर