नागौर: खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए 1072 कार्मिकों को प्रशिक्षण के बाद किया गया रवाना
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को नागौर जिला मुख्यालय के विधि महाविद्यालय से प्रशिक्षण के बाद 1072 कार्मिकों की रवानगी की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस मौजूद रहे।