नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात, नागौर एसपी ने दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि खींवसर विधानसभा में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर खींवसर विधानसभा क्षेत्र में दो हजार से अधिक पुलिस के जवान इस बार तैनात किए गए हैं। वहीं संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है।