नागौर: खींवसर उपचुनाव के मद्देनजर पोलिंग पार्टियों को लेकर जा रही बस हुई खराब, पुलिस कर्मियों ने लगाया धक्का
Nagaur, Nagaur | Nov 12, 2024 नागौर के खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान मानासर के निकट एक बस खराब हो गई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बस को धक्का लगाकर चालू करने कुछ कोशिश की गई लेकिन चालू नहीं हुई। इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और दूसरी बस की व्यवस्था करवाई।