घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने वार्ड 7 में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, मेहंदी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने वार्ड क्र 7 में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। नगर परिषद घोड़ाडोंगरी से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता जागरूकता के लिए घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 7 में जागरूकता अभियान चलाया गया।