घोड़ाडोंगरी: फुलगोहान गांव के पास 2 बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के फुलगोहान गांव के पास मंगलवार को 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार फुलगोहान गांव के पास 2 बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार दीपक वरकडे एवं कंचन वरकड़े घायल हो गए।