बिजनौर: बिजनौर में किसानों ने गंगा एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बनाने की मांग की
Bijnor, Bijnor | Jun 24, 2026 बिजनौर में आज बुधवार को सुबह 11:00 बजे राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम किसानों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम से मुलाकात की और गंगा एक्सप्रेसवे को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार बनवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि उपजाऊ जमीनों में गंगा एक्सप्रेसवे का सर्वे किया जा रहा है जबकि मुख्यमंत्री विदुरकुटी से होते हुए निर्माण की बात कही थी