Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा यथा नाम तथा काम भैरों प्रसाद मिश्रा जी अर्थात.... #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #facebook

Mau, Chitrakoot | Jul 9, 2026

MORE NEWS

*माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर जनपद चित्रकूट व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना*

*चित्रकूट, दिनांक 09 जुलाई, 2026।*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जनपद चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की तपोभूमि एवं धर्मनगरी चित्रकूट में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन किए तथा पावन कामदगिरि परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने बरहा हनुमान मंदिर से अपनी परिक्रमा प्रारंभ करते हुए रघुवर किशोर मंदिर के दर्शन किए तथा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्री कामतानाथ की पावन परिक्रमा संपन्न की। परिक्रमा के दौरान राम मोहल्ला में संत श्री मदन गोपाल दास जी ने पूजन-अर्चन कराया। प्रथम मुखारविंद पर पुजारी श्री सीताशरण जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत पूजा संपन्न कराई। भारत मिलाप मंदिर में महंत श्री राम मनोहर दास जी ने भगवान भरत के चरणचिह्नों का पूजन एवं आरती कराई। बरहा हनुमान मंदिर में मंदिर के पुजारी द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कराई गई।

कामदगिरि महाआरती स्थल पर आचार्य श्री विपिन विराट जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से भगवान श्री कामतानाथ की महाआरती एवं पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर आचार्य श्री विपिन विराट जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को कामदगिरि का चित्र एवं रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कामदगिरि क्षेत्र के सभासद श्री अरुण कुमार त्रिपाठी 'जुगल' ने भगवान श्री कामतानाथ का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। महाआरती के अवसर पर तुलसी पीठ के श्री रामचंद्र दास जी, भारत मंदिर के महंत श्री दिव्य जीवनदास जी सहित अनेक संत-महात्मा एवं महंतगण उपस्थित रहे।

परिक्रमा के दौरान सम्पूर्ण परिक्रमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे "जय श्रीराम" एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मार्ग में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ट्रॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बंदरों एवं गौवंश को चना एवं गुड़ खिलाकर जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं करुणा का परिचय दिया।

परिक्रमा पूर्ण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधरोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। जनपद चित्रकूट से जनपद बांदा के लिए प्रस्थान के अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री अरुण कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आर.के. सिंह पटेल एवं श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री आनंद शुक्ला, श्री दिनेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर श्री अरविंद मिश्रा, नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष श्री अमित द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लवकुश चतुर्वेदी, श्री चंद्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री श्री अश्वनी अवस्थी, श्री आलोक पांडेय, श्रीमती अंजू वर्मा, नगर अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संत-महात्मा, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

*माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कामदगिरि परिक्रमा कर जनपद चित्रकूट व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना* *चित्रकूट, दिनांक 09 जुलाई, 2026।* उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने जनपद चित्रकूट प्रवास के दूसरे दिन प्रभु श्रीराम की तपोभूमि एवं धर्मनगरी चित्रकूट में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन किए तथा पावन कामदगिरि परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बरहा हनुमान मंदिर से अपनी परिक्रमा प्रारंभ करते हुए रघुवर किशोर मंदिर के दर्शन किए तथा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्री कामतानाथ की पावन परिक्रमा संपन्न की। परिक्रमा के दौरान राम मोहल्ला में संत श्री मदन गोपाल दास जी ने पूजन-अर्चन कराया। प्रथम मुखारविंद पर पुजारी श्री सीताशरण जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधिवत पूजा संपन्न कराई। भारत मिलाप मंदिर में महंत श्री राम मनोहर दास जी ने भगवान भरत के चरणचिह्नों का पूजन एवं आरती कराई। बरहा हनुमान मंदिर में मंदिर के पुजारी द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती कराई गई। कामदगिरि महाआरती स्थल पर आचार्य श्री विपिन विराट जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से भगवान श्री कामतानाथ की महाआरती एवं पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर आचार्य श्री विपिन विराट जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी को कामदगिरि का चित्र एवं रामनामी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं कामदगिरि क्षेत्र के सभासद श्री अरुण कुमार त्रिपाठी 'जुगल' ने भगवान श्री कामतानाथ का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। महाआरती के अवसर पर तुलसी पीठ के श्री रामचंद्र दास जी, भारत मंदिर के महंत श्री दिव्य जीवनदास जी सहित अनेक संत-महात्मा एवं महंतगण उपस्थित रहे। परिक्रमा के दौरान सम्पूर्ण परिक्रमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे "जय श्रीराम" एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान रहा। माननीय मुख्यमंत्री जी ने मार्ग में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें ट्रॉफी एवं चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को स्नेहपूर्वक गोद में लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने परिक्रमा मार्ग में बंदरों एवं गौवंश को चना एवं गुड़ खिलाकर जीवों के प्रति अपनी संवेदनशीलता एवं करुणा का परिचय दिया। परिक्रमा पूर्ण करने के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधरोपण किया। इसके पश्चात उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। जनपद चित्रकूट से जनपद बांदा के लिए प्रस्थान के अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस., जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री चंद्रशेखर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री अरुण कुमार, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, नगर पालिका परिषद कर्वी के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री आर.के. सिंह पटेल एवं श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व राज्य मंत्री श्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक श्री आनंद शुक्ला, श्री दिनेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख मानिकपुर श्री अरविंद मिश्रा, नगर पंचायत मऊ के अध्यक्ष श्री अमित द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लवकुश चतुर्वेदी, श्री चंद्र प्रकाश खरे, जिला महामंत्री श्री अश्वनी अवस्थी, श्री आलोक पांडेय, श्रीमती अंजू वर्मा, नगर अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संत-महात्मा, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Mau, Chitrakoot | Jul 9, 2026

"सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई, लेकिन गड्ढा पानी मुक्त हो गया! विकास के दावों की खुली पोल।"

#dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #facebook #trending

"सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हुई, लेकिन गड्ढा पानी मुक्त हो गया! विकास के दावों की खुली पोल।" #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #facebook #trending

Mau, Chitrakoot | Jul 9, 2026

*माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश* 

 *एमओ को निर्देशजनपद में कोई भी ओवरलोडिंग गाड़ियां नहीं चलनी चाहिए* *मुख्यमंत्री*

*जनपद में आपदा प्रभावित लोगों को समय से कराएं भुगतान* *मुख्यमंत्री*

*पुलिस अधीक्षक को निर्देश की जनपद में कानून व्यवस्था का राज रहना चाहिए* *मुख्यमंत्री*

*पुलिस पेट्रोलियम लगातार जनपद में रहनी चाहिए* *मुख्यमंत्री*

*चित्रकूट, 08 जुलाई 2026*

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में प्रदेश मंत्री श्री अनिल यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री ज्योति नारायण,
मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एश, जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्री बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक श्री दिनेश मिश्रा, आनंद शुक्ला अध्यक्ष दृष्टी को ऑपरेटिंग बैंक चित्रकूट बाधा श्री पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री अश्विनी अवस्थी व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गढ़ उपस्थित थे।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संबद्ध चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देय भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषण किट की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेकर उसके उपचार एवं पोषण में सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में न्यूनतम 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

वन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि 12 जुलाई को प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 88 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा गड्ढों की खुदाई एवं पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने वन भूमि पर अवैध कब्जों की समीक्षा करते हुए उन्हें हटाने तथा जिन वन मार्गों का जनसामान्य द्वारा उपयोग किया जाता है, उनके विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 290 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण करता हुआ न मिले। उन्होंने भूसा बैंक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में भूसे के साथ-साथ हरे चारे की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में 141 इंटर कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 114 विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने छात्र संख्या की समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1,262 विद्यालय संचालित हैं तथा लगभग 1.11 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में लगभग 25 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन कराया गया है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय से निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अग्रणी जिला प्रबंधक को किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2025-26 में 1,858 कृषकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री ने उर्वरक एवं बीज की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समयबद्ध क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने को भी कहा।

खनिज विभाग की समीक्षा में माननीय मुख्यमंत्री ने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा अन्य राज्यों से आने वाले अवैध खनन से जुड़े वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को राजापुर क्षेत्र में प्रस्तावित फ्रंट कॉरिडोर का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रामघाट स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को परियोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सड़क परियोजनाओं सहित स्थानीय विकास संबंधी विषय भी उठाए गए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में जनपद चित्रकूट में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं तथा इसकी स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सड़क अवसंरचना सराहनीय है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, विशेषकर पैमाइश एवं नामांतरण के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने चित्रकूट को धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु छोटी धर्मशालाओं के विकास पर भी बल दिया।

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, थाना व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-माफियाओं, तस्करों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को कोर ग्रुप की नियमित बैठक कर कानून-व्यवस्था की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चित्रकूट ने विगत वर्षों में विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग पुराने कार्यों एवं नए कार्यों की कार्ययोजना पर समीक्षा की गई।

बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मंडल के ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण, नवनिर्माण व अन्य जिला मार्ग व राजमार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण
बाईपास एवं सड़क सुरक्षा, लघुसेत एवं दीर्घसेतु की कार्ययोजनाएं से संबंधित जनपद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनुमोदित की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होना चाहिए।

बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अशोक कुमार द्विवेदी, मुख्य अभियंता बांदा मंडल लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश* *एमओ को निर्देशजनपद में कोई भी ओवरलोडिंग गाड़ियां नहीं चलनी चाहिए* *मुख्यमंत्री* *जनपद में आपदा प्रभावित लोगों को समय से कराएं भुगतान* *मुख्यमंत्री* *पुलिस अधीक्षक को निर्देश की जनपद में कानून व्यवस्था का राज रहना चाहिए* *मुख्यमंत्री* *पुलिस पेट्रोलियम लगातार जनपद में रहनी चाहिए* *मुख्यमंत्री* *चित्रकूट, 08 जुलाई 2026* उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मंत्री श्री अनिल यादव, पुलिस महानिरीक्षक श्री ज्योति नारायण, मंडलायुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एश, जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र सिंह सेंगर, विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्री बाबूलाल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र कोटार्य, पूर्व सांसद श्री भैरव प्रसाद मिश्रा, आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक श्री दिनेश मिश्रा, आनंद शुक्ला अध्यक्ष दृष्टी को ऑपरेटिंग बैंक चित्रकूट बाधा श्री पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री अश्विनी अवस्थी व अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गढ़ उपस्थित थे। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संबद्ध चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देय भुगतान समय से सुनिश्चित किया जाए तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पोषण किट की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को एक-एक टीबी मरीज गोद लेकर उसके उपचार एवं पोषण में सहयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में न्यूनतम 300 शैय्याओं वाले मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। वन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि 12 जुलाई को प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत लगभग 88 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है तथा गड्ढों की खुदाई एवं पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। माननीय मुख्यमंत्री ने वन भूमि पर अवैध कब्जों की समीक्षा करते हुए उन्हें हटाने तथा जिन वन मार्गों का जनसामान्य द्वारा उपयोग किया जाता है, उनके विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 290 निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल संचालित हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर विचरण करता हुआ न मिले। उन्होंने भूसा बैंक की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि सभी गोशालाओं में भूसे के साथ-साथ हरे चारे की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिक्षा विभाग की समीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में 141 इंटर कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 114 विद्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध हैं। माननीय मुख्यमंत्री ने छात्र संख्या की समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत स्वीकृत समस्त कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद में 1,262 विद्यालय संचालित हैं तथा लगभग 1.11 लाख विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण में लगभग 25 हजार नए विद्यार्थियों का नामांकन कराया गया है। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय से निःशुल्क यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बैग एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालयों में कायाकल्प योजना के कार्यों को भी समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कृषि एवं बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने अग्रणी जिला प्रबंधक को किसानों एवं युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि वर्ष 2025-26 में 1,858 कृषकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री ने उर्वरक एवं बीज की समय से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समयबद्ध क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने को भी कहा। खनिज विभाग की समीक्षा में माननीय मुख्यमंत्री ने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने तथा अन्य राज्यों से आने वाले अवैध खनन से जुड़े वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को राजापुर क्षेत्र में प्रस्तावित फ्रंट कॉरिडोर का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने रामघाट स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर क्षेत्र में जल संरक्षण हेतु बांध निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके। इस पर माननीय मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को परियोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सड़क परियोजनाओं सहित स्थानीय विकास संबंधी विषय भी उठाए गए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में जनपद चित्रकूट में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं तथा इसकी स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं सड़क अवसंरचना सराहनीय है। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, विशेषकर पैमाइश एवं नामांतरण के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने चित्रकूट को धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु छोटी धर्मशालाओं के विकास पर भी बल दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने, जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, थाना व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सोशल मीडिया पर अफवाह एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा शहरी क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क विस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भू-माफियाओं, तस्करों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को कोर ग्रुप की नियमित बैठक कर कानून-व्यवस्था की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चित्रकूट ने विगत वर्षों में विकास एवं सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग पुराने कार्यों एवं नए कार्यों की कार्ययोजना पर समीक्षा की गई। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मंडल के ग्रामीण मार्गों के पुनर्निर्माण, नवनिर्माण व अन्य जिला मार्ग व राजमार्ग का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण बाईपास एवं सड़क सुरक्षा, लघुसेत एवं दीर्घसेतु की कार्ययोजनाएं से संबंधित जनपद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अनुमोदित की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण होना चाहिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री अजय चौहान, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अशोक कुमार द्विवेदी, मुख्य अभियंता बांदा मंडल लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Mau, Chitrakoot | Jul 9, 2026

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद मुख्यमंत्री को सौंपेगी ज्ञापन, पत्रकारों के मुद्दे उठाएगी

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल देवरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित दौरे के दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के साथ कथित शोषण, धमकियों तथा पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमों का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। परिषद पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य वातावरण और शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करेगी।

अनिल देवरवा ने कहा कि परिषद के पदाधिकारी एवं पत्रकार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध करेंगे।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद मुख्यमंत्री को सौंपेगी ज्ञापन, पत्रकारों के मुद्दे उठाएगी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल देवरवा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित दौरे के दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों के साथ कथित शोषण, धमकियों तथा पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे कथित फर्जी मुकदमों का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। परिषद पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य वातावरण और शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग करेगी। अनिल देवरवा ने कहा कि परिषद के पदाधिकारी एवं पत्रकार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध करेंगे।

Mau, Chitrakoot | Jul 9, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा यथा नाम तथा काम भैरों प्रसाद मिश्रा जी अर्थात.... #dainiknewssach #viralvideo #trendingreels #facebook - Mau News