पीपलदा: मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने इटावा क़स्बे में बाल श्रम करते एक बालक को करवाया मुक्त, आरोपी फरार
Pipalda, Kota | May 14, 2024 इटावा में आज खातोली रोड़ पर एक बालक को बालश्रम करते हुए मुक्त करवाया गया।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि ऑपरेशन मासूम अभियान के तहत मानव तस्करी यूनिट व थाना इटावा की टीम ने सँयुक्त कार्यवाही कर खातोली रोड़ पर विशाल हीरो होन्डा सर्विस सेंटर से एक बालक को बालश्रम करवाते पाये जाने पर बालक मौके से दस्तयाब कर नियोक्ता मुकुट बेरवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।