जिस तरह डूबता हुआ सूर्य भी एक नई सुबह के साथ फिर उदित होता है, उसी तरह जीवन में हर कठिनाई के बाद नई उम्मीद और नई शुरुआत का अवसर जरूर आता है। अस्त से उदय तक का यही संदेश हमें छठ महापर्व देता है।
लोकआस्था, श्रद्धा, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के इस पावन पर्व पर आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया सवेरा हो।
सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! 🙏🌅