नईसराय: नई सराय क्षेत्र में हुई प्री मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत, मौसम में घुली ठंडक
शुक्रवार शाम चार बजे से नई सराय क्षेत्र में प्री मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को नई सराय कस्बे के अलावा क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया। प्री मानसूनी गतिविधियों के साथ ही नई सराय क्षेत्र में किसान खरीफ फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में जुट जाएंगे। शुक्रवार दोपहर तक मौसम बीते दिनों की तरह बेहद गर्म था।