नौगढ़: चकरघट्टा में नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।