सासनी: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, ताले तोड़कर आभूषण व जरूरी सामान सहित ₹2 लाख की चोरी की
Sasni, Hathras | Jun 30, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के गांव रुहेरी में एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने एक सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक चांदी की कोंदनी, इनवर्टर बैटरी, दो पंखे, एक मिक्सी मशीन, गैस सिलेंडर व मकान की बिजली फिटिंग उखाड़ते हुए करीब 2 लाख रुपये की चोरी कर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित मकान मालिक द्वारा घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।