Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
image
image
image
image

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें। अधिकारियों को दिए तत्परता से निदान करने के निर्देश रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के लिए सशक्त मंच बन रहे हैं जिसमें कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें देकर समाधान करवा सकता है। डीसी अभिषेक मीणा द्वारा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा व अन्य अधिकारियों के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनी। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए धारूहेड़ा निवासी भीम का इंतकाल दर्ज नहीं होने की शिकायत पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को इंतकाल दर्ज करने के निर्देश दिए। गांव लुहाना निवासी मुन्नीलाल के घर के ऊपर से 11000 वाट की बिजली की लाइन हटाने की समस्या के समाधान के लिए डीसी ने बिजली विभाग के अधिकारी को घर के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन को हटाने के निर्देश दिए। रेवाड़ी शहर के मोहल्ला जौनपुरी में सीवर लाइन के ढक्कन और सीवर के चैंबर की हालत खराब होने की शिकायत पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को सीवर के ढक्कन और चैंबर को ठीक करने और सीवर की सफाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी जैसी शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों का तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। -------------- कैप्शन:- रेवाड़ी में समाधान शिविर में आमजन की

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

MORE NEWS

आवारा पशु से टकराकर स्कूटी सवार#बुजुर्ग की मौत# प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

आवारा पशु से टकराकर स्कूटी सवार#बुजुर्ग की मौत# प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया भाग

रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला के विभिन्न गांवों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। 

डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए।

यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया,जिस मार्ग से यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों ने लिया भाग रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिला के विभिन्न गांवों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गई। यात्रा में शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा व ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। हर घर तिरंगा अभियान के नोडल अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं के माध्यम से युवाओं को देश के वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया जा रहा है। डीडीपीओ नरेंद्र सारवान ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल ध्वज फहराने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए नई पीढ़ी में भी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करनी चाहिए। यात्रा के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया,जिस मार्ग से यात्रा निकली वहां देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी। इस तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026

रेवाड़ी में मचा हाहाकार #  नगर पार्षद के भाई को बेसहारा पशुओं ने मौत के घाट उतार दिया

#रेवाड़ी #रेवाड़ी_न्यूज़ #हरियाणा_न्यूज़ #बेसहारा_पशु #आवारा_पशु #गायों_का_आतंक #पशुओं_का_आतंक #प्रताप_सिंह_यादव #माता_चौक #सड़क_सुरक्षा #रेवाड़ी_ब्रेकिंग #ब्रेकिंग_न्यूज़  #हरियाणा_ब्रेकिंग #नगर_पार्षद #बेसहारा_पशुओं_पर_लगाम

रेवाड़ी में मचा हाहाकार # नगर पार्षद के भाई को बेसहारा पशुओं ने मौत के घाट उतार दिया #रेवाड़ी #रेवाड़ी_न्यूज़ #हरियाणा_न्यूज़ #बेसहारा_पशु #आवारा_पशु #गायों_का_आतंक #पशुओं_का_आतंक #प्रताप_सिंह_यादव #माता_चौक #सड़क_सुरक्षा #रेवाड़ी_ब्रेकिंग #ब्रेकिंग_न्यूज़ #हरियाणा_ब्रेकिंग #नगर_पार्षद #बेसहारा_पशुओं_पर_लगाम

Rewari, Rewari | Aug 11, 2026