पीलीभीत: पूरनपुर शेरपुर फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण में दुकानें न तोड़ने को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर क्षेत्र के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। बुधवार दोपहर एक बजे दुकानदारों ने विधायक को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या रखी। ज्ञापन में बताया गया कि 6 जून को सेतु निगम के कर्मचारियों ने क्षेत्र में माप कार्य किया था और कुछ दुकानों व मकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं।