कालपी: ग्राम छौंक में डीएम ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया, संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए टीनशेड लगाने के निर्देश
Kalpi, Jalaun | Apr 4, 2026 जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार दोपहर 3 बजे कालपी तहसील क्षेत्र के छौंक गांव में स्थित गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, उन्होंने पशुओं की देखभाल, चारा-पानी और साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए अतिरिक्त टीन शेड लगाने के निर्देश दिए, गर्मी को देखते हुए छायादार व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और नियमित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है।