इटारसी: नाला मोहल्ला मुंबई रेलवे आउटर पर ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू
इटारसी रेलवे जंक्शन पर नाला मोहल्ला मुंबई रेलवे आउटर पर देर शाम शनिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के ट्रेन से कटने की आशंका है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है रविवार रात करीब 12 बजे तक मृतक युवक का मर्ग कायम कर इटारसी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।