नवाबगंज: बाराबंकी रेलवे स्टेशन से चोरी हो रहा था रेलवे का लोहा, RPF की रेड में पिकअप समेत 7 पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के बीच रेलवे स्क्रैप की कथित अवैध निकासी का बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से रेलवे का लोहा स्क्रैप बरामद किया है। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।