जहानाबाद: जहानाबाद में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को लेकर हुई ब्रीफिंग, 14 से 21 अप्रैल तक होगी परीक्षा
जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में परीक्षा के सफल संचालन हेतु ब्रीफिंग हुई।दी गई जानकारी के अनुसार इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जहां यह बताया गया कि जिले के 15 केंद्रों पर 14 से 21 अप्रैल तक तीन चरणों में होगी।