चौरीचौरा: शादी समारोह में गोली चलने की सूचना, एक व्यक्ति घायल
झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम भकुरहा गांव के नेवढ़ी टोले में बजे एक शादी समारोह में मनबढ़ों ने भकुरहा गांव के ही निवासी अमित कुमार को जान से मारने की नियत से पैर में गोली मार दी l खून से लथपथ अमित कुमार जमीन पर गिर गया । सूचना पर पहुंची झंगहा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शादी अपनी देखरेख में करवाई। लड़की की विदाई भोर में हो गई। कन्यादान लड़की के मामा ने किया है।