मुरैना: रिठौरा थाना क्षेत्र में रज्जा का पुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पोस्टमार्टम हुआ
Morena, Morena | Jan 15, 2025 रिठौरा थाना क्षेत्र के रज्जा का पूरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी वही उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, आज बुधवार को मृत युवक का पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।