कौंच: ग्राम पंचायत रुदावली में डीएम की कार्रवाई, सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस, ₹1.25 लाख की रिकवरी होगी
Konch, Jalaun | Apr 4, 2026 विकासखंड नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूदावली में विकास कार्यों में अनियमितताओं पर शनिवार दोपहर 4 बजे डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सख्त कार्रवाई की है, जांच में इंटरलॉकिंग निर्माण में 8 मीटर कम कार्य और वित्तीय गड़बड़ी सामने आने पर 1,25,341 रुपये की रिकवरी के निर्देश दिए गए है, सचिव रोहित कुमार को लापरवाही व जांच में सहयोग न करने पर निलंबित किया है।