नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत
थाना महाराजपुर क्षेत्र के खजुरिहा गांव रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार 2 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय आयुष की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।