नरवल: महाराजपुर तहसील क्षेत्र के नंबर खेड़ा गांव में वीर बाबा के मंदिर प्रांगण में 73वें वार्षिक मेले का हुआ आयोजन
महाराजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत नम्बर खेड़ा गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर स्थापित है। जो वीर बाबा के नाम से जाना जाता है। हर साल की भांति इस वर्ष भी मंदिर के प्रांगण में 73वें वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। दूर-दूर गांव से आए श्रद्धालुओं ने वीर बाबा के दर्शन कर पूजा-आरती की। करबिगवा निवासी आदर्श पांडे ने बताया इस मंदिर का इतिहास सैकड़ो साल पुराना है।