नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र सरसौल स्थित बडौदा यूपी बैंक में चोरों ने ग्रिल काटकर किया प्रवेश, कैश काउंटर तोड़ने में रहे असफल
थाना महाराजपुर क्षेत्र कस्बा सरसौल स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि अज्ञात चोर खिड़की का ग्रिल काट कर अंदर घुस गए थे। चोरों ने बैंक के कैशियर कैश काउंटर तोड़ने का प्रयास किया। मंगलवार को बैंक खुलने के बाद घटना के बारे में पता चला। बैंक मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची और पूरे मामले मामले की छानबीन में जुट गई है।