नरवल: महाराजपुर पुलिस ने हाइवे पर ट्रकों को निशाना बनाने वाले शातिर गैंग के 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
महाराजपुर थाने की पुलिस ने हाइवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर डीजल लूटने वाले, छीनैति करने वाले और रंगदारी मांगने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों को सोमवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तों के पास से कंट्रीमेड पिस्टल भी बरामद हुई है।डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी दी कि इस गैंग की तलाश के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है