नरवल: पुरवामीर ओवर ब्रिज के पास आलू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक हुआ घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर ओवरब्रिज के पास रोडवेज बस को ओवरटेक करने में आलू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर रविवार सुबह 6 बजे पलट गया।हादसे में ट्रक चालक सिराज अंसारी घायल हो गया।आलू के बोरे सड़क पर फैल जाने से कानपुर प्रयागराज हाईवे 45 मिनट तक जाम रहा। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जाम खुलवाया गया है।