शाहजहांपुर: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हुई हत्या को लेकर की बैठक, 24 घंटे चिकित्सा सेवा बंद की घोषणा
दरअसल आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान कोलकाता में महिला डॉक्टर की हुई हत्या को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 17 अगस्त की सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 तक सभी चिकित्सा सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि आपातकालीन और आंतरिक सेवाएं चालू रहेगी। इस दौरान आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।