नबीनगर: विकसित भारत युवा संसद 2026 में चमकी नवीनगर की बेटी, संसद भवन में राष्ट्रीय विजेता बनीं रिया पांडेय
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नाऊर गांव की प्रतिभाशाली बेटी रिया पांडेय ने “विकसित भारत युवा संसद 2026” में राष्ट्रीय विजेता बनकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिया, नाऊर निवासी डॉ. सत्येंद्र कुमार पांडेय की पोती हैं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के युवाओं ने भाग लिया था।