टोंक: ग्राम अरनियाकेदार निवासी परिवादिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
टोंक शहर के महिला थाना अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम अरनिया केदार निवासी परिवादिया रेखा चौधरी पुत्री शिवराज चौधरी ने महिला थाना में दहेज प्रताड़ना व मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। परिवादिया का विवाह 22 अप्रैल 2023 को पंकज पुत्र धर्मराज जाट निवासी कुराडिया तहसील जहाजपुर जिला भीलवाड़ा के साथ हुआ था।