जहानाबाद: निजामुद्दीनपुर मोहल्ले से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी जारी
जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को निजामुद्दीनपुर मोहल्ला में छापेमारी कर मारपीट के मामले में नामजद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान श्याम यादव है। जिसपर बाकी प्रक्रियाओं के बाद जेल भेजने की तैयारी जारी है।थाना प्रभारी मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज था।