जहानाबाद: शहर में बाइक लगाकर जाने से पहले रहें सतर्क, अंबेडकर चौक से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी की
जहानाबाद अम्बेडकर चौक के पास से एक बाईक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली जिसके बाद पीड़ित के द्वारा नगर थाने में शनिवार शाम को आवेदन दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित वाहन स्वामी दीपक कुमार ने रविवार सुबह करीब 8 बजे जानकारी देते हुए कहा कि वे नालंदा जिले के वेल गांव के निवासी हैं किसी काम से जहानाबाद आए थे तभी यह घटना घटी।