तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, श्रमिकों के अधिकारों पर हुआ मंथन
तेंदूखेड़ा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास समिति तेंदूखेड़ा द्वारा शुक्रवार की शाम 6 बजे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के विभिन्न श्रमिकों समिति के सदस्य उपस्थित रहे। समिति के प्रतिनिधि धर्मदास पाल ने श्रमिक को समाज की रीड बताया उन्होंने कहा कि श्रमिक के बिना विकास की कल्पना अधूरी है।