समाहरणालय सभाकक्ष में डीडीसी रिया सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बाबा साहेब आवास, बिरसा कूप, डोभा निर्माण, आंगनबाड़ी, पीएम जनमन, पंचायती राज सहित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। डीडीसी ने लंबित व ऑनगोइंग योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने, एफटीओ जेनरेशन शीघ्र करने, जियो-टैगिंग शत-प्रतिशत करने और आवास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।