सैदपुर: पियरी में भट्ठा मालिक पर फायरिंग करने वाले बदमाश की पहचान CCTV से कर पुलिस ने मारी गोली, पहले से दर्ज हैं 15 मुकदमे
2 दिनों पूर्व क्षेत्र स्थित पियरी बाजार में एक भट्ठा संचालक की हत्या की नीयत से उसे लक्ष्य कर फायरिंग करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से पुलिस को पिस्टल के अलावा कारतूस और खोखा भी बरामद हुआ। उस पर पहले से ही कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।