दूनी: पारस बड़जात्या को देवली जैन मंदिर व्यवस्था समिति का अध्यक्ष चुना गया
देवली शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर धर्मशाला परिसर में बुधवार रात समाज की आम बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पद पर पारस बड़जात्या को सर्वसम्मति से चुना गया। नरेश पाटोदी द्वारा रखा गया प्रस्ताव सभी समाजजनों ने समर्थन किया।