जहाज़पुर: गारनेट वसूली मामले में जहाजपुर विधायक मीणा ने कहा- नाम जोड़ना साजिश, की निष्पक्ष जांच की मांग
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी-काछोला क्षेत्र में गारनेट वसूली मामले में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने मीडिया में उनका नाम जोड़े जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी अजय पांचाल उनका पीए नहीं, बल्कि सिर्फ एक सामान्य भाजपा कार्यकर्ता है। विधायक मीणा ने आज सोमवार शाम करीब सात बजे बताया कि अवैध गारनेट खनन और वसूली की शिकायतें उन्हें पिछले कई महीनो