रजौली: जंगल में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद, चार गिरफ्तार, एक फरार, 5 बाइक जप्त ।
Rajauli, Nawada | May 25, 2026 रजौली थाना क्षेत्र के बसरौन जंगल से आगे रविवार को उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पांच बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। राजा तुरीया, दिवाकर कुमार, सुखू तुरीया समेत एक बालक को निरुद्ध किया गया, जबकि एक तस्कर फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि शराब की गिनती जारी है। जानकारी सोमवार को सुबह 6 बजे प्राप्त।