कोठी महल: जहर खाने से 35 वर्षीय होटल कारोबारी की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नयापुरा निवासी होटल व्यवसायी अर्जुन नायक (35) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सोमवार शाम घर पहुंचने पर उन्हें उल्टियां होने लगीं और वे बेसुध हो गए। परिजनों को पता चला कि उन्होंने जहर खा लिया है, जिसके बाद उन्हें उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों