बरहट: बरहट थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त और चालक गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Jul 27, 2026 बरहट थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थाना की पुलिस द्वारा 6 बताया गया कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन और बालू के अवैध परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।