रीगा: धनुषी टोला हादसे पर भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद का बयान, पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा
रीगा प्रखंड की निवासी पंचायत के धनुषी टोला में पीपल का विशाल पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में रीगा के भाजपा विधायक बैद्यनाथ प्रसाद का बयान सामने आया है। विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।