कुम्भराज: बकान्या गांव में दिल दहलाने वाली घटना, दंपत्ति को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर लूटा, एसपी मौके पर पहुंची
Kumbhraj, Guna | Apr 13, 2026 कुंभराज के मृगवास थाना के बकान्या गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। 12 13 अप्रैल की रात चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने वेंकट दास बैरागी और उनकी पत्नी मांगी बाई को कट्टे की नोक पर बंधक बनाकर मारपीट की। महिला का मुंह सूज गया। एक लाख रुपये नगदी सोने चांदी के गहने और कर की चाबी ले गए। 13 अप्रैल को मौके पर एसपी पहुंची, बदमाशों को पकड़ने टीम में लगाई है।