छतरपुर: बारिश से सिलदाग का उत्क्रमित उच्च विद्यालय जलमग्न, कक्षाओं में घुसा पानी; बच्चों ने थालियों से निकाला
छतरपुर प्रखंड के सिलदाग गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहली ही तेज बारिश में जलमग्न हो गया। विद्यालय परिसर, बरामदे और कई कक्षाओं में बारिश का पानी भर जाने से पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिति ऐसी हो गई कि विद्यार्थियों को मध्यान भोजन की थालियों से करीब दो से तीन घंटे तक लगातार पानी बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान शिक्षण कार्य बाधित रहा और बच्चों को भारी