पोरसा: जैन समाज की वार्षिक रथ यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Porsa, Morena | Oct 1, 2026 जैन समाज की वार्षिक रथ यात्रा धूमधाम से निकली, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत पोरसा। सकल दिगंबर जैन समाज पोरसा के तत्वावधान में वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से निकाला गया। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में धार्मिक भजनों और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।