रायसेन: बेरखेड़ी चौराहा के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, खाई में पलटने से लगी आग, बड़ा हादसा टला
Raisen, Raisen | Apr 8, 2026 रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बेरखेड़ी चौराहा के पास बुधवार सुबह 11:00 के आसपास दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क से करीब 10 फीट नीचे खाई चली गई जिनमें से एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और एक ट्रैक्टर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।