उनियारा: अलीगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ के चलते मरीजों की लंबी कतार लगी
Uniara, Tonk | May 17, 2026 अलीगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसमी बिमारियों के चलते मरीजों की भीड़ लगी रहती है। रविवार को सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार अस्पताल में आउटडोर में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को लंबी कतार में लगना पड़ा। वहीं अस्पताल में स्वास्थ्य कार्मिकों की कमी भी नजर आई।