महोबा: पुलिस लाइन सभागार में एएसपी ने माल निस्तारण, ऑपरेशन क्लीन और साइबर हेल्पडेस्क की की समीक्षा
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 महोबा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने वर्चुअल बैठक कर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में माल निस्तारण की समीक्षा करते हुए लंबित माल का शीघ्र और विधिसम्मत निपटारा करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन क्लीन के तहत हाइब्रिड मॉडल पर समीक्षा कर मालखाना मुहर्रिरों को ऑफलाइन व एसएचओ/एसओ को ऑनलाइन जोड़कर कार्य में तेजी लाने को कहा गया।