गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में स्वर्गीय हीरालाल राम की पत्नी सुथरी देवी की भैंस देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने भैंस की रस्सी काटकर घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि सुथरी देवी उसी भैंस के सहारे जीवन यापन करती थीं। घर में कमाने वाला कोई नहीं है।